Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: गौर सिटी में 18वीं मंजिल से गिरी महिला, तड़पकर मौत

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी में 18वीं मंजिल से गिरी महिला, तड़पकर मौत- ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा में एक 31 साल की महिला 18वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्
Share:
गौतमबुद्ध नगर: गौर सिटी में 18वीं मंजिल से गिरी महिला, तड़पकर मौत
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी में 18वीं मंजिल से गिरी महिला, तड़पकर मौत- ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा में एक 31 साल की महिला 18वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 31 साल की महिला B2/707 पाम कोर्ट जेकेजी पाम कोर्ट गौर सिटी-2 में रहती थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब बजे पीआरबी 1867 द्वारा सूचना मिली की एक महिला घर में बनी बालकनी से गिर गई हैं। जिन्हें सोसाइटी में मौजूद व्यक्तियों ने प्राथमिक उपचार के लिए यथार्थ हॉस्पिटल बिसरख में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।