Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संभाला नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यभार

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संभाला नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यभार- IPS लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने नोएडा पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल किया है। जिसके बाद लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्नर बन गई ह
Share:
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संभाला नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यभार
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संभाला नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यभार- IPS लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने नोएडा पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल किया है। जिसके बाद लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्नर बन गई हैं। उत्तर प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्नर ने नोएडा से अपनी शुरुआत की है। इससे पहले आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह जिले के पुलिस कमिश्नर थे, जो अब लखनऊ चले गए हैं। अब लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्य करेंगी। आलोक सिंह का ट्रांसफर लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एडीजी पद पर हुआ है।
उन्होंने सबसे पहले लखनऊ रेंज में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर कार्य किया था। ट्रेनिंग के दौरान हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अकैडमी में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रोफेशनल का खिताब मिला था। जिस पर उनको प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के द्वारा सम्मानित भी किया गया था। प्रधानमंत्री ने उनको सिल्वर बेसन और गृहमंत्री ने उनको पिस्टल का अवार्ड दिया था।
आईपीएस लक्ष्मी सिंह अपने कार्यकाल के समय कई जिलों में एसपी और एसएसपी के रूप में सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने माफियाओं और गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिसकी वजह से वो चर्चा में आई है। वह फिलहाल लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनात थीं।
लक्ष्मी सिंह के गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस में तेजतर्रार अफसर के तौर पर होती है। वह अभी लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक हैं। उन्हें वेस्ट यूपी में काम करने का अच्छा अनुभव है। मेरठ की डीआईजी रह चुकी हैं।