Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: राष्ट्रपति और सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गौतमबुद्ध नगर: राष्ट्रपति और सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 2 नवंबर तक नहीं उड़ेगा ड्रोन अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर ड्रोन का संचालन 29 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रतिबंधित रहेग
Share:
गौतमबुद्ध नगर: राष्ट्रपति और सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: राष्ट्रपति और सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 2 नवंबर तक नहीं उड़ेगा ड्रोन अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर ड्रोन का संचालन 29 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित नोएडा दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। स्थानीय पुलिस ने दो नवंबर तक किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत जल सप्ताह का कार्यक्रम एक नवंबर को गौतमबुद्ध नगर में प्रस्तावित है जिसमें राष्ट्रपति के भाग लेने का प्रस्ताव है और 30 अथवा 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी कार्यक्रम है।
अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर ड्रोन का संचालन 29 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले नोएडा पुलिस ने सितंबर में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए शहर के आसमान में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले सेक्टर 93ए में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावरों को तोड़े जाने के मद्देनजर 26 अगस्त से 31 अगस्त तक ड्रोन बैन लगाया गया था।