Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी का सख्त आदेश, ग्रेटर नोएडा में गरजा प्राधिकरण का पीला पंजा, सड़क से हटा अवैध अतिक्रमण

गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी का सख्त आदेश, ग्रेटर नोएडा में गरजा प्राधिकरण का पीला पंजा, सड़क से हटा अवैध अतिक्रमण- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में प्राधिकरण का पीला पंजा चला है। ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्व
Share:
गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी का सख्त आदेश, ग्रेटर नोएडा में गरजा प्राधिकरण का पीला पंजा, सड़क से हटा अवैध अतिक्रमण
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी का सख्त आदेश, ग्रेटर नोएडा में गरजा प्राधिकरण का पीला पंजा, सड़क से हटा अवैध अतिक्रमण- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में प्राधिकरण का पीला पंजा चला है।
ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी का सख्त आदेश है कि कहीं पर भी अवैध अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी भी नपेंगे।
प्राधिकरण ने सूरजपुर में सड़क पर से अवैध अतिक्रमण हटाया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। चेतावनी देते हुए दुकानदारों को बताया गया कि अगर दोबारा से अवैध अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ था। इसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को हुई। सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को हटा दिया। 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अभी तक अरबों रुपए की जमीन को माफियाओं से कब्जा मुक्त करवा चुकी है।