Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
India

गौतम बुद्ध नगर: डिफॉल्टर आवंटियों पैसा जमा नहीं करने पर होगा सख्त एक्शन

डिफॉल्टर आवंटियों पैसा जमा नहीं करने पर होगा सख्त एक्शन- YEIDA की 75वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद कुमार ने बताया कि वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत 843 आवंटियों को लाभ दिए गए हैं। जिनसे लगभग 140 करोड रुपए की प्राप्ति अथॉरिटी को होगी। आपको बता दें कि यमुना अथॉरिटी
Share:
गौतम बुद्ध नगर: डिफॉल्टर आवंटियों पैसा जमा नहीं करने पर होगा सख्त एक्शन
Read in your preferred language.

डिफॉल्टर आवंटियों पैसा जमा नहीं करने पर होगा सख्त एक्शन- YEIDA की 75वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद कुमार ने बताया कि वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत 843 आवंटियों को लाभ दिए गए हैं। जिनसे लगभग 140 करोड रुपए की प्राप्ति अथॉरिटी को होगी। आपको बता दें कि यमुना अथॉरिटी की ओटीएस स्कीम 1 सितंबर 2022 को घोषित की गई थी। यह 31 अक्टूबर 2022 तक लागू हुई थी। बाद में 1 महीने का वक्त बढ़ाकर 30 नवंबर 2022 कर दिया गया था। यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुताबिक डिफॉल्टर आवंटियों को पर्याप्त वक्त दिया गया है। ओटीएस स्कीम के तहत 3 महीने का समय मिला है। जिन लोगों ने ओटीएस का फायदा लिया है, उन्हें बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। जिन्होंने अभी भी ओटीएस का लाभ नहीं लिया है, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। वक्त दिया जाएगा। अगर निर्धारित समय में बकाया पैसा जमा नहीं किया तो उनके भूखंडों और दूसरी प्रॉपर्टी का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।