गौतमबुद्ध नगर : इजराइल, जर्मनी और जापान में होंगे तीन विश्वस्तरीय परियोजनाओं के रोड शो- ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए अथॉरिटी विदेशों में रोड शो करने जा रही है। यमुना अथॉरिटी पहले इजराइल, जर्मनी और जापान में रोड शो करेगी। इन तीनों देशों में रोड शो दिसंबर माह में किए जाएंगे। इन रोड शो के जरिए यमुना सिटी में बनाए जा रहे सरकार के सबसे बड़े ड्रीम प्रॉजेक्ट रोड शो के जरिए इजराइल, जर्मनी और जापान के उद्यमियों को यमुना सिटी में बसाए जा रहे तीन बड़े प्रॉजेक्ट के बारे में अवगत कराया जाएगा।
विश्वस्तरीय कंपनियों को बताया जाएगा कि यमुना सिटी में देश का सबसे बडा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाईअड्डा बनाया जा रहा है। इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6 रन-वे बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां पर एमआरओ हब और कार्गो हब बनाए जा रहे हैं। जिससे उद्यमी अपने कच्चे और पक्के माल को देश-विदेश में कार्गो के जरिए आसानी से आयात-निर्यात कर सकें। दिसंबर में होने वाले रोड शो के लिए इजराइल, जर्मनी और जापान में भारत के राजदूतों व उद्यमियों से संपर्क साधा गया है। यमुना सिटी में बनने वाला मेडिकल डिवाईस पार्क अपनी तरह का उत्तर भारत में पहला और देश का सबसे प्रोजेक्ट होगा। अभी तक मेडिकल डिवाइस पार्कमें 37 देशी-विदशी कंपनियों को प्लॉट अलॉट किए जा चुके हैं। फिल्म सिटी की टेक्निकल बिड ओपन हो चुकी हैं। अब केवल प्राइस बिड खुलना बाकी है। देश की सबसे बडी फिल्म सिटी यमुना सिटी में जेवर एयरपोर्ट के पास बनाई जाएगी।और डाटा सेंटर पार्क समेत कई अहम प्रॉजेक्ट शामिल किए गए हैं।
India
गौतमबुद्ध नगर : इजरायल, जर्मनी और जापान में होंगे तीन विश्वस्तरीय परियोजनाओं के रोड शो
गौतमबुद्ध नगर : इजराइल, जर्मनी और जापान में होंगे तीन विश्वस्तरीय परियोजनाओं के रोड शो- ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए अथॉरिटी विदेशों में रोड शो करने जा रही है। यमुना अथॉरिटी पहले इजराइल, जर्मनी और जापान में रोड शो करेगी। इन तीनों देशों में रोड शो दिसंबर माह में
Read in your preferred language.