Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर:पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करेगें स्वागत

गौतमबुद्ध नगर:पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करेगें स्वागत इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उदघाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा आएंगी। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार स
Share:
गौतमबुद्ध नगर:पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करेगें स्वागत
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर:पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करेगें स्वागत इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उदघाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा आएंगी। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह समेत कई अन्य मंत्री भी आएंगे।

आज सुबह मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के वाटर वीक कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर को ग्रेनो कार्यालय के सामने पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर 17 साल से लंबित चल रही गंगाजल परियोजना शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। इसके अलावा भी करोड़ों रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिले के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

आज के कार्यक्रम

सुबह 10:00 बजे एक्सपो मार्ट के लिए रवाना होंगे।
सुबह 10:10 बजे एक्सपो मार्ट में राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिरकरण कार्यालय के सामने वाले मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे
दोपहर 1:30 बजे परियोजनाओं को लोगों को समर्पित करके गौतमबुद्घ विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 2:00 बजे गौतमबुद्घ विश्वविद्यालय से दिल्ली स्थित यूपी सदन के लिए रवाना होंगे।