Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तीनों एडिशनल डीसीपी बदले, कई अफसर इधर से उधर, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा दिनेश कुमार सिंह, एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडे, एसीपी बृजनंदन राय और एसीपी प्रवीण कुमार सिंह यानि जिले के तीनों पुलिस जोन नोएडा, सेंट्रल
Share:
गौतमबुद्ध नगर : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तीनों एडिशनल डीसीपी बदले, कई अफसर इधर से उधर, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा दिनेश कुमार सिंह, एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडे, एसीपी बृजनंदन राय और एसीपी प्रवीण कुमार सिंह यानि जिले के तीनों पुलिस जोन नोएडा, सेंट्रल जोन और ग्रेटर नोएडा जोन में अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) बदल दिए गए हैं। बाहर से तबादला होकर आए अफसरों को एडिशनल डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी को नोएडा का एडिशनल डीसीपी बनाया गया है।
  • राजीव दीक्षित को सेंट्रल नोएडा एडिशनल डीसीपी बनाया गया है।
  • अशोक कुमार को ग्रेटर नोएडा में एडिशनल डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • डॉ.हृदेश कठेरिया को दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पुलिस आयुक्त का स्टाफ अफसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एडिशनल डीसीपी (क्राइम) नियुक्त किया गया है।
  • नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को हटाकर एडिशनल डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। साथ की आंकिक, प्रोटोकॉल, ऑफिस और सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। उन्हें इंटेलिजेंस, सिक्योरिटी, लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पवन गौतम को ग्रेटर नोएडा जोन में एसीपी थर्ड नियुक्त किया गया है।
  • सौम्या सिंह को नोएडा में एसीपी थर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले दिनों डिप्टी एसपी पवन गौतम और सौम्या सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त बनाकर गौतमबुद्ध नगर भेजा गया था
  • नोएडा के एसीपी थर्ड प्रवीण कुमार सिंह को हटाकर ट्रैफिक और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • गेटर नोएडा के एसीपी थर्ड बृजनंदन राय को पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया है।
  • महेश त्यागी को सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेश त्यागी को भी पिछले शासन ने गौतमबुद्ध नगर में पोस्ट किया था।