Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा के शिल्प हाट में तीन दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को हुआ आगाज, गौतमबुद्ध नगर से 2.5 लाख करोड़ के निवेश समझौते, नोएडा व दादरी विधानसभा को मिलेंगे 427 करोड़, पहले दिन मिली 150 करोड़ की परियोजनाओ की सौगात

गौतमबुद्ध नगर । नोएडा, ग्रेटर नोएडा : इस उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी और डीएम सुहास एलवाई ने इसका शुभारंभ किया। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देशभर में औद्योगिक निवेश के बड़े
Share:
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा के शिल्प हाट में तीन दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को हुआ आगाज, गौतमबुद्ध नगर से 2.5 लाख करोड़ के निवेश समझौते, नोएडा व दादरी विधानसभा को मिलेंगे 427 करोड़, पहले दिन मिली 150 करोड़ की परियोजनाओ की सौगात
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगरनोएडा, ग्रेटर नोएडा : इस उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी और डीएम सुहास एलवाई ने इसका शुभारंभ किया।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देशभर में औद्योगिक निवेश के बड़े केंद्र के रूप में उभरे हैं। दोनों शहर तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसके लिए विधायक ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के नेतृत्व को सराहा। नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर का महत्वपूर्ण योगदान है। विगत 2 वर्षों से यूपी दिवस पर लखनऊ के साथ-साथ नोएडा में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सीईओ ने बताया कि फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्रदेश भर में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से 2.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश समझौता गौतमबुद्ध नगर से हो रहा है।  सीईओ ने कहा कि  नोएडा- ग्रेटर नोएडा न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के लिए प्रमुख विश्वस्तरीय शहर के रूप में स्थापित हुए हैं।

इस अवसर पर नोएडा के साथ ही ग्रेटर नोएडा की करीब 27 करोड़ रुपए की परियोजनाओं व नोएडा और दादरी विधानसभा को 427 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा। पहले दिन 24 जनवरी को 150 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी रही। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई, दादरी विधानसभा के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर नोएडा महानगर के भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रविशंकर छवि मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक तेजपाल नागर, सीईओ रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई और अन्य अतिथियों द्वारा जिले की खेल प्रतिभाओं, किसानों और ग्राम प्रधानों आदि को सम्मानित भी किया।