Tuesday, 15 September 2026 | 3:13 PM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने सीईओ ऋतु माहेश्वरी से मांग की बने भंगेल में पार्किंग और अट्टा में फुटओवर ब्रिज

नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण की सीईओ ऋतू माहेश्वरी से मिला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संस्था ने लोगों की समस्याओं से सीईओ को अवगत कराया। सीईओ ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया और उन्हें निस्तारण करने का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक
Share:
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने सीईओ ऋतु माहेश्वरी से मांग की बने भंगेल में पार्किंग और अट्टा में फुटओवर ब्रिज
Read in your preferred language.

नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण की सीईओ ऋतू माहेश्वरी से मिला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संस्था ने लोगों की समस्याओं से सीईओ को अवगत कराया। सीईओ ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया और उन्हें निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर और उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि सर्वप्रथम भंगेल में बन रहे एलिवेटेड रोड के नीचे सलारपुर से लेकर भंगेल तक प्राधिकरण अधिकृत पार्किंग बने। जिससे वहां के व्यापारियों को सालों से हो रहे नुक्सान की भरपाई हो सके और खरीदारों के लिए मार्केट में आना सुगम हो सके। जैसे ही रोड तैयार हो जाए तो पार्किंग को अमल में लाया जाए। इसमें भंगेल आरडब्लूए की सहमति भी शामिल है।

इसके बाद अट्टा ग्राम विकास समिति एवं नोवरा के सदस्य विकास अवाना के माध्यम से अट्टा गांव की समस्याओं को रखा गया। जिसमें मांगे रखी गई कि अट्टा बारात घर का पुनर्निर्माण और साथ ही पार्किंग बनाई जाए। इसके आलावा शर्मा मार्किट और सावित्री मार्किट के बीच फुटओवर ब्रिज की मांग भी संस्था द्वारा रखी गई। दरअसल, अट्टा से सेक्टर-18 जाने वाले लोग गैरकानूनी कटों से रोड पार करते हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। कई बार लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं।