Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
India

गौतमबुद्ध नगर: गणतंत्र दिवस को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नोएडा से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

गौतमबुद्ध नग र: गणतंत्र दिवस परेड को लेकर नोएडा से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। यह एडवाइजरी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की है। दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। जो 22 जनवरी की रात 10 से 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होने तक और 25 जन
Share:
गौतमबुद्ध नगर: गणतंत्र दिवस को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नोएडा से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, इन रास्तों का करें इस्तेमाल
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: गणतंत्र दिवस परेड को लेकर नोएडा से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। यह एडवाइजरी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की है। दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। जो 22 जनवरी की रात 10 से 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होने तक और 25 जनवरी की रात 10 से 26 जनवरी कार्यक्रम तक जारी रहेगी। 26 जनवरी को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही भारी वाहनों को दिल्ली में एंट्री दी जाएगी। यह फैसला सुरक्षा को मद्देनजर देखते हुए लिया गया है।

चालकों व यात्रियों को कोई असुविधा होती है तो वो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है। और इन रास्तों का करें इस्तेमाल -

०  चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

० डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा सकेंगे।

०  कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का वाहन चालकों को इस्तेमाल करना होगा।