Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर- उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की नोएडा डिपो से रात्रि बस सेवा व ऑनलाइन बुकिंग सेवा बन्द

गौतमबुद्ध नगर- उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की नोएडा डिपो से रात्रि बस सेवा व ऑनलाइन बुकिंग सेवा बन्द- कोहरे, धुंध और प्रदूषण ने एनसीआर में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 2 दिनों में सड़कों पर हो रहे हादसे में कई लोगों की जान चली गई हैं। केवल गौतमबुद्ध नगर में हुए हादसों में लगभग 5 लोगो
Share:
गौतमबुद्ध नगर- उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की नोएडा डिपो से रात्रि बस सेवा व ऑनलाइन बुकिंग सेवा बन्द
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर- उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की नोएडा डिपो से रात्रि बस सेवा व ऑनलाइन बुकिंग सेवा बन्द- कोहरे, धुंध और प्रदूषण ने एनसीआर में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 2 दिनों में सड़कों पर हो रहे हादसे में कई लोगों की जान चली गई हैं। केवल गौतमबुद्ध नगर में हुए हादसों में लगभग 5 लोगों की मौत हुई हैं और लगभग 60 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा डिपो से रात्रि 9 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक बस सेवाओं का संचालन कोहरे के कारण बंद किया गया है। अब नोएडा डिपो से रात्रि में चलने वाली बसों का संचालन व रात्रि कालीन सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया है।