Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर, शिवपाल यादव और भाजपा पर साधा निशाना

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर, शिवपाल यादव और भाजपा पर साधा निशाना - सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव सभी जगहों पर मजबूती के साथ लड़ेगी। आने वाले उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार ह
Share:
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर, शिवपाल यादव और भाजपा पर साधा निशाना
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर, शिवपाल यादव और भाजपा पर साधा निशाना - सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव सभी जगहों पर मजबूती के साथ लड़ेगी। आने वाले उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव हमारी पार्टी के उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया है। रामपुर और खतौली में पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं। 

शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव अपनी गाड़ी पर अपनी पार्टी का झंडा लगाकर चलते हैं और कहते हैं, परिवार एक है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ में आने से कोई खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अकेले लोकसभा जीतने का दम नहीं है। भाजपा खुद राज्य में गठबंधन के दम पर जीती है।

राजभर प्रदेश के दौरे पर निकले हैं। संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जगह-जगह बैठक कर रहे हैं। इस सिलसिले में ओम प्रकाश राजभर नोएडा पहुंचे थे। जहां सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजभर ने उपचुनाव में जीत का दावा किया है। और गाजियाबाद प्रस्थान कर गए।