Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

गौतमबुद्ध नगर: यूपी रोडवेज बस में हुई प्रसव पीड़ा, ड्राइवर ने दिखाई समझदारी, जच्चा-बच्चा दोनों को बचाया

गौतमबुद्ध नगर: यूपी रोडवेज बस में हुई प्रसव पीड़ा, ड्राइवर ने दिखाई समझदारी, जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचायी उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के ड्राइवर की बहादुरी की वजह से एक महिला और उसका बच्चा सही सलामत है। दरअसल, बीते बुधवार को दिल्ली से बदायूं जा रही एक रोडवेज बस में दंपति सवार हुआ। महिला के पेट में बच्चा
Share:
गौतमबुद्ध नगर: यूपी रोडवेज बस में हुई प्रसव पीड़ा, ड्राइवर ने दिखाई समझदारी, जच्चा-बच्चा दोनों को बचाया
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: यूपी रोडवेज बस में हुई प्रसव पीड़ा, ड्राइवर ने दिखाई समझदारी, जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचायी

उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के ड्राइवर की बहादुरी की वजह से एक महिला और उसका बच्चा सही सलामत है। दरअसल, बीते बुधवार को दिल्ली से बदायूं जा रही एक रोडवेज बस में दंपति सवार हुआ। महिला के पेट में बच्चा था। जैसे ही बस दादरी जीटी रोड पर आई, महिला को प्रसव की पीड़ा होने लगी। जिसके बाद बस ड्राइवर ने बुद्धिमता दिखाते हुए तत्काल बस को जीटी रोड पर स्थित मोहन स्वरूप हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला और उसके बच्चे को बचा लिया। 

महिला की हालत बेहद नाजुक थी
इस मामले में मोहन स्वरूप हॉस्पिटल के डॉ.वरुण नागर का कहना है कि जिस समय महिला बस में सवार होकर उनके हॉस्पिटल के गेट पर पहुंची थी। उस दौरान बच्चा आधा महिला के पेट में और आधा बाहर था। अस्पताल के डॉक्टर तत्काल इस मामले में एक्शन लिया और महिला को एडमिट करवाया। जहां पर महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। डिलीवरी के बाद बच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 

हॉस्पिटल ने नहीं लिया कोई पैसा
वरुण नागर ने बताया कि महिला ने अपना नाम पूनम और उसके पति ने धनीराम बताया था। पूनम काफी गरीब परिवार से हैं, जिसकी वजह से मोहन स्वरूप हॉस्पिटल ने उनसे एक भी पैसा नहीं लिया। दोनों को सही सलामत बचाकर धनीराम के साथ बदायूं के लिए रवाना किया है। उन्होंने इस घटना में रोडवेज बस ड्राइवर की बुद्धिमत्ता को सलाम किया है।

"ड्राइवर और अस्पताल दोनों का धन्यवाद"
इस मामले में पूनम ने बताया कि वह अपने पति धनीराम के साथ दिल्ली से बदायूं जा रही थी। उसी दौरान बुधवार की रात करीब 9:00 बजे यह घटना हुई है। पूनम ने बताया कि वह और उनका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। उन्होंने इस मामले में रोडवेज बस ड्राइवर और अस्पताल दोनों का धन्यवाद दिया है।