Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में कई अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों में फेरबदल जानिए-

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में कई अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों में फेरबदल, जानिए- ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के कई विभागों में अधिकारीयों और कर्मचारियों के कार्याें में फेरबदल किया है। मानव संसाधन विभाग के मुखिया एसीईओ अमनदीप डुली ने आरके देव महाप्रबंधक ग्रप हाउसिंग, कॉरपरेटिव सोसायटी और साथ
Share:
गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में कई अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों में फेरबदल जानिए-
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में कई अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों में फेरबदल, जानिए- ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के कई विभागों में अधिकारीयों और कर्मचारियों के कार्याें में फेरबदल किया है। मानव संसाधन विभाग के मुखिया एसीईओ अमनदीप डुली ने आरके देव महाप्रबंधक ग्रप हाउसिंग, कॉरपरेटिव सोसायटी और साथ ही आवासीय संपत्तियों का कार्यभार सौंपा है। सहायक प्रबंधक कमलेश मणि चौधरी को ग्रुप हाउसिंग सोसायटी और आवासीय संपत्ति का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आईटी विभाग में तैनात वैयक्तिक सहायक दिंगबर सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैंप कार्यालय, कार्मिक विभाग में तैनात सहायक संदीप कुमार को उद्योग विभाग, कार्मिक विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार सचान को किसान आबादी विभाग स्टाफ आफिसर सुरेश कुमार गहतोड़ी को एसीईओ दीपचंद के कैंप कार्यालय से हटाकर एसीईओ प्रेरणा शर्मा के कैंप कार्यायल में भेजा गया है। और वैयक्तिक सहायक विनोद कुमार को एसीईओ दीपचंद के कैंप ऑफिस से हटाकर भूलेख विभाग में भेजा गया है।