Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA में एयरपोर्ट के सामने जापान और कोरिया बसाएंगे शहर

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA में एयरपोर्ट के सामने जापान और कोरिया बसाएंगे शहर- यमुना ऑथोरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह द्वारा दी जानकारी मुताबिक YEIDA सीईओ समेत 17 अधिकारी 09 दिसंबर को जापान और कोरिया के लिए रवाना होंगे। यमुना अथॉरिटी ने कोरिया और जापान जाने से पहले अपनी पूरी प्लालिंग कर ली है। यमुना सिटी मे
Share:
गौतमबुद्ध नगर: YEIDA में एयरपोर्ट के सामने जापान और कोरिया बसाएंगे शहर
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: YEIDA में एयरपोर्ट के सामने जापान और कोरिया बसाएंगे शहर- यमुना ऑथोरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह द्वारा दी जानकारी मुताबिक YEIDA सीईओ समेत 17 अधिकारी 09 दिसंबर को जापान और कोरिया के लिए रवाना होंगे। यमुना अथॉरिटी ने कोरिया और जापान जाने से पहले अपनी पूरी प्लालिंग कर ली है।

यमुना सिटी में जापान और कोरिया इंडस्ट्रियल सिटी बसाई जाएगी। इसके लिए यमुना अथॉरिटी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के गेट के सामने सेक्टर-7 में 5सौ एकड़ जमीन जापानी और 5सौ एकड़ जमीन कोरिया सिटी बसाने के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसमें 100 प्रतिशत एफडीआई होगा।

5सौ 5सौ एकड़ जमीन पर बसने वाली कोरिया और जापानी सिटी में 70 प्रतिशत जमीन उद्योगों के लिए रिजर्व रहेगी। बाकी जमीन के 20 प्रतिशत हिस्से पर वाणिज्यिक और 10 प्रतिशत पर आवासीय, संस्थागत और वेंडर जोन आदि एक ही स्थान पर होंगे।

जापान मेडिकल उपकरण के क्षेत्र में और कोरिया इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अपनी पहचान रखता है। इसको ध्यान में रखते हुए यमुना अथॉरिटी ने यहां पर दो देशों की इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाने का फैसला लिया है। मेडिकल डिवाईस पार्क में 99 प्लॉट रिर्जव हैं। यहां 200 एकड़ जमीन अलग से रखी गई है।