Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के व्यस्ततम चार मूर्ति चौक का सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो वेस्ट के व्यस्ततम चार मूर्ति चौक का सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश- ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट का हाल जानने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के दौरे की शुरुआत बृहस्पतिवार सुबह चार मूर्ति
Share:
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के व्यस्ततम चार मूर्ति चौक का सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के व्यस्ततम चार मूर्ति चौक का सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश- ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट का हाल जानने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के दौरे की शुरुआत बृहस्पतिवार सुबह चार मूर्ति चौक से हुई। उनके निरीक्षण के दौरान एसीईओ प्रेरणा शर्मा और एसीईओ अमनदीप डुली समेत सिविल, उद्यान, जल-सीवर और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का पूरा अमला शामिल रहा। सीईओ ने चार मूर्ति गोलचक्कर पर प्रस्तावित अंडरपास के बारे में जानकारी ली।
इसकी डिजाइन फाइनल कर लगभग 60 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रस्तावित अंडरपास की जानकारी ली। उन्होंने 3 माह में डिजाइन को फाइनल कर टेंडर निकालने व काम शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यह अंडरपास 60 मीटर के पैरलल बनेगा। गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन इस अंडरपास से गुजरेंगे। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। काम शुरू होने के बाद पूरा होने में लगभग दो साल लगेंगे। 

सीईओ ने इसी चौराहे पर बेतरतीब खड़े ऑटो को ट्रैफिक पुलिस की मदद से व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रितु माहेश्वरी टेकजोन-4 में बन रहे प्राधिकरण के नए दफ्तर का जायजा लेने पहुंची। ऑफिस बिल्डिंग और आसपास के एरिया को विकसित करने में देरी पर नाराजगी जताई। इसका निर्माण कार्य तीन माह में पूरा कराने को कहा है।