Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : YEIDA इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी मिनी मुंबई

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : यमुना अथॉरिटी का ममहत्वपूर्ण प्लान, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी मिनी मुंबई- यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी YEIDA से बड़ी खबर है। यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास देश की सबसे बड़ी फिनटेक सिटी बसाई जाएगी। यमुना सिटी के
Share:
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : YEIDA इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी मिनी मुंबई
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : यमुना अथॉरिटी का ममहत्वपूर्ण प्लान, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी मिनी मुंबई- यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी YEIDA से बड़ी खबर है। यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास देश की सबसे बड़ी फिनटेक सिटी बसाई जाएगी।
यमुना सिटी के सेक्टर-7 में फिनटेक सिटी के लिए 700 एकड़ जमीन रिर्जव कर दी गई है। यमुना अथॉरिटी ने फिनटेक सिटी बसाने के लिए डीपीआर भी तैयार करा ली है। पहले चरण में 250 एकड़ जमीन पर फिनटेक सिटी बसाई जाएगी। इसे मिनी मुंबई का कहा जाएगा। 

फिनटेक सिटी में एक ही स्थान पर मुंबई की तर्ज पर स्टॉक एक्सचेंज, डिजिटल मनी ट्रांसफर, क्राउन फंडिग, ग्लोबल रेगूलेटरी, बैंक, इंश्योरेश कंपनी, कॉरपोरेट कंपनी, आर एंड आर, शॉपिंग सेंटर, ब्लॉक चेन, ई-पेमेंट गेटवे, एक्सचेंज, रिसर्च सेंटर, डिजिटल मनी, ऑनलाइन बैकिंग, सेबी और आरबीआई का दफ्तर, इनवेस्टमेंट, कवर्ड फंडिग, अंडर टेकिंग बैंक, डाटा सेंटर समेत सेवन व फाइव स्टार होटल, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स समेत तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे विकसित की जाएंगी। फिनटेक सिटी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज तीन किलोमीटर दूरी पर होगी। फिनटेक सिटी के नजदीक ही इंटरनेशनल फिल्म सिटी, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजेस्टिक पार्क, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, एमएसएमई पार्क और हेरीटेज सिटी बसाई जा रही हैं।
प्राधिकरण फिनटेक सिटी में कमर्शियल, इंस्टिट्यूशन और कॉमन फैसिलिटी वाला भूमि उपयोग होगा। चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें कन्वेंशन सेंटर, ऑडोटोरियम, सर्विस अपार्टमेंट और शोरूम आदि अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं विकसित करेगा।