Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित

गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित - उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार
Share:
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित - उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने शुरू हो गये हैं।

गौतमबुद्ध नगर में सबसे पहले बिलासपुर नगर पंचायत के लिए परिणाम आया सामने आया है। निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता ने कामयाबी हासिल की है। उन्हें 1,888 वोट मिले हैं। लता ने भारतीय जनता पार्टी की सुदेश नागर को पराजित किया है। सुदेश नागर को 1,499 वोट मिले हैं। इस तरह लता 389 मतों से चुनाव जीत गयी हैं। लता के पति संजय चेची आम आदमी पार्टी के नेता रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ गई नगमा के खाते में 995 वोट आए हैं।