Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा: रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 23 लाख ठगे, थमा दिया जाली दस्तावेज

गौतमबुद्ध नगर: मामला यह है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी बनकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से ईकोटेक-11 स्थित एक औद्योगिक प्लॉट को ट्रांसफर करवाने के नाम पर करीब 23 लाखों रुपए की ठगी कर ली। थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद कुमार चौहान ने रिप
Share:
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा: रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 23 लाख ठगे, थमा दिया जाली दस्तावेज
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: मामला यह है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी बनकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से ईकोटेक-11 स्थित एक औद्योगिक प्लॉट को ट्रांसफर करवाने के नाम पर करीब 23 लाखों रुपए की ठगी कर ली।
थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने विभूति प्रकाश से ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-11 में एक औद्योगिक प्लॉट ले लिया था। प्रमोद चौहान के प्लॉट का ट्रांसफर मेमोरेंडम, फंक्शनल और रजिस्ट्री आदि होनी थी। इसको करवाने के लिए पीड़ित साल 2018 में  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में गया था। वहां चौहान को आशीष गर्ग नाम का एक व्यक्ति मिला। आशीष गर्ग ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वह उसका सारा काम करवा देगा और अपने आप को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत बताया।

कोतवाली अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के अनुसार आशीष गर्ग और आजाद सिंह ने मिलकर उसके औद्योगिक प्लॉट का सारे काम कराने के एवज में करीब 23 लाख रुपया ले लिया और फर्जी ट्रांसफर मेमोरेंडम उनको देकर कहा कि उनका काम हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि टीएम फर्जी है। दोनों ने धोखाधड़ी कर उनका पैसा हड़प लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।