Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: 74 किलोमीटर के रूट पर चलेगी एक्सप्रेस मेट्रो, 1 घण्टे में पूरा होगा दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट का सफर

गौतमबुद्ध नगर: 74 किलोमीटर के रूट पर चलेगी एक्सप्रेस मेट्रो, 1 घण्टे में पूरा होगा दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट का सफर- प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने बताया कि इस मेट्रो लाइन के बनने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और नोएडा इंटरन
Share:
गौतमबुद्ध नगर: 74 किलोमीटर के रूट पर चलेगी एक्सप्रेस मेट्रो, 1 घण्टे में पूरा होगा दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट का सफर
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: 74 किलोमीटर के रूट पर चलेगी एक्सप्रेस मेट्रो, 1 घण्टे में पूरा होगा दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट का सफर- प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने बताया कि इस मेट्रो लाइन के बनने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच की दूरी एक्सप्रेस मेट्रो के माध्यम से केवल 1 घंटे में तय कर सकेंगे। दोनों स्थानों के बीच में केवल 12 स्टेशन होंगे। इस पूरी लाइन को दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में साथ स्टेशन का निर्माण किया जाएगा और दूसरे चरण में 5 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में नोएडा एयरपोर्ट से लेकर नॉलेज पार्क तक मेट्रो की लाइन बिछाई जाएगी। जबकि, दूसरे चरण में नॉलेज पार्क से लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन तक एक्सप्रेस मेट्रो की लाइन बिछाई जाएगी।  इस लाइन से सफर करने वाले लोगों को हाईटेक सुविधा मिलेगी। केवल नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस और आगरा ही नहीं, बल्कि फरीदाबाद और गुडगांव समेत आसपास के करीब 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाली इलाके को फायदा होगा। बताया जा रहा है कि अगले 6 महीने के भीतर इसका काम शुरू हो जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो भविष्य को तय करेगा।