Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: यमुना अथॉरिटी में फिर शामिल हुआ टप्पल नगर पंचायत का पूरा क्षेत्र, नगर पंचायत खत्म ध्वस्त होगी कालोनीयां

गौतमबुद्ध नगर: यमुना अथॉरिटी में फिर शामिल हुआ टप्पल नगर पंचायत का पूरा क्षेत्र, नगर पंचायत खत्म ध्वस्त होगी कालोनीयां- यमुना अथॉरिटी (YEDA) के हक में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टप्पल नगर पंचायत को खत्म कर दिया गया है। इसका पूरा इलाका एक बार फिर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में
Share:
गौतमबुद्ध नगर: यमुना अथॉरिटी में फिर शामिल हुआ टप्पल नगर पंचायत का पूरा क्षेत्र, नगर पंचायत खत्म ध्वस्त होगी कालोनीयां
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: यमुना अथॉरिटी में फिर शामिल हुआ टप्पल नगर पंचायत का पूरा क्षेत्र, नगर पंचायत खत्म ध्वस्त होगी कालोनीयां- यमुना अथॉरिटी (YEDA) के हक में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टप्पल नगर पंचायत को खत्म कर दिया गया है। इसका पूरा इलाका एक बार फिर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में समाहित कर दिया है।
टप्पल-बाजना का एरिया यमुना एक्सप्रसेवे अथॉरिटी के अधिसूचित एरिया में शामिल था। यहां टप्पल नगर पंचायत का गठन कर दिया गया। जिसका कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलर जमकर लाभ उठा रहे थे। यहां नगर पंचायत से एनओसी लेकर कॉलोनी बसाई जा रही थीं। इसका अथॉरिटी ने शासन में विरोध किया था। इस पर सरकार ने फैसला लिया और टप्पल नगर पंचायत को खत्म कर दिया है। अब यमुना अथॉरिटी इन कॉलोनी और प्रॉजेक्ट पर बुलडोजर चलाएगी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने दो ओएसडी के नेतृत्व में अलग-अलग 8 टीम बनाई हैं। जो यमुना अथॉरिटी के अधिसूचित एरिया में काटी गई कॉलोनी और बिल्डर प्रॉजेक्ट का ध्वस्तीकरण करेंगी। 
इसके लिए यमुना अथॉरिटी को शासन की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है। यमुना अथॉरिटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने से पहले कॉलोनाईजर और बिल्डरों की पहचान करके उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। इसके बाद ध्वस्तीकरण में आने वाले खर्च को भी बिल्डरऔर कॉलोनाईजरों से वसूलेगी। यमुना अथॉरिटी ने शासन से इनके ध्वस्तीकरण के लिए अलग से एक प्लाटून पीएसी और अलीगढ से पुलिस बल मांगा है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले से भी भारी संख्या में पुलिस बल साथ लेकर यमुना अथॉरिटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करेगी।