Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर: मनीष वर्मा को सौंपी गई जिले की कमान , डीएम सुहास एलवाई का तबादला, खेलकूद विभाग के बने सचिव

गौतमबुद्ध नगर : मनीष वर्मा को सौंपी गई जिले की कमान , डीएम सुहास एलवाई का तबादला, खेलकूद विभाग के बने सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर शाम राज्य के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई का तबादला किया गया है। आपको बता दें कि पिछले 3 वर
Share:
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: मनीष वर्मा को सौंपी गई जिले की कमान , डीएम सुहास एलवाई का तबादला, खेलकूद विभाग के बने सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर शाम राज्य के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई का तबादला किया गया है। आपको बता दें कि पिछले 3 वर्षों से सुहास एलवाई यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले महीने उनको पदोन्नति दी गई। जिसके चलते उनका स्थानांतरण प्रस्तावित था।
अब नया जिला अधिकारी 2011 बैच के आईएएस अफसर मनीष वर्मा को बनाया गया है। मनीष वर्मा अभी जौनपुर जिले के डीएम हैं। मनीष 2017 में 15 दिनों के लिए नोएडा के एसीईओ रहे चुके हैं।

सुहास एलवाई खेलकूद विभाग के सचिव बने हैं
पैरा-ओलंपिक सुहास एलवाई को पदोन्नत किया गया है। उन्हें लखनऊ में खेलकूद विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।