Saturday, 31 October 2026 | 6:39 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर : वेंडिंग जोन हटने की मांग एक्स आर्मी अफसरों का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन

नोएडा के सेक्टर-37 स्थित दामोदर अपार्टमेंट सोसाइटी के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, प्रदर्शन सोसायटी के गेट के सामने प्राधिकरण द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन को लेकर हुआ। निवासियों का आरोप है कि वेंडिंग जोन बनाने की वजह से कई तरह की परेशानियां सोसाइटी के निवासियों को
Share:
गौतमबुद्ध नगर : वेंडिंग जोन हटने की मांग एक्स आर्मी अफसरों का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन

नोएडा के सेक्टर-37 स्थित दामोदर अपार्टमेंट सोसाइटी के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, प्रदर्शन सोसायटी के गेट के सामने प्राधिकरण द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन को लेकर हुआ। निवासियों का आरोप है कि वेंडिंग जोन बनाने की वजह से कई तरह की परेशानियां सोसाइटी के निवासियों को झेलनी पड़ रही है।

सेक्टर-37 दामोदर अपार्टमेंट सोसाइटी में अधिकतर आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी रहते हैं। रविवार को आर्मी रिटायर अधिकारी और उनके परिवार के लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसायटी के गेट के सामने वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। जिसको लेकर लोग लंबे समय से प्राधिकरण से शिकायत कर रहे थे। शिकायत के बावजूद वेंडिंग जोन पर रोक नहीं लगाया गया और वेंडिंग जोन शुरू कर दिया गया। जिसके बाद सोसाइटी के लोग सोसायटी के गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।

दामोदर अपार्टमेंट सोसायटी के वार्ड डायरेक्टर कर्नल एजे सिंह ने कहा, “प्राधिकरण के द्वारा सोसायटी के गेट के सामने ग्रीन बेल्ट में वेंडिंग जोन बनाया गया है। जिसकी वजह से अपराध की खतरा बढ़ गया है। यहां आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी रहते हैं। उनके घर के सामने जब वेंडिंग जोन बनेगा तो यह रोहिंग्या बांग्लादेशी आ सकते हैं। इस वजह से हम लोग सभी रिटायर्ड आर्मी के अधिकारी आज पीसफुल प्रदर्शन कर रहे हैं। हम प्राधिकरण से मांग कर रहे हैं कि इस वेंडिंग जून को यहां से हटा दिया जाए अगर हमारी मांग नहीं मानी जाएगी तो हम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।