Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, मिला सुसाइड नोट

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, मिला सुसाइड नोट - यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव उसके रूम में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवीन कुमार के शव को
Share:
गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, मिला सुसाइड नोट
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, मिला सुसाइड नोट - यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव उसके रूम में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवीन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया है। पुलिस ने युवक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। छात्र नवीन कुमार उम्र 26 साल शारदा यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था। वह यूनिवर्सिटी के सरस्वती हॉस्टल में रहता था। बीती रात को नवीन कुमार ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नवीन कुमार ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद है। उसने अपनी जिंदगी से हार मान ली और इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी ने भी मुकदमा पंजीकृत नहीं करवाया है। अगर नवीन कुमार के परिजनों ने कोई शिकायत दी तो उस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।