Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी हुई नाराज, लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अफसरों और कर्मचारीओं पर कार्यवाही

गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी हुई नाराज, लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अफसरों और कर्मचारीओं पर कार्यवाही- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी मं
Share:
गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी हुई नाराज, लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अफसरों और कर्मचारीओं पर कार्यवाही
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: सीईओ रितु माहेश्वरी हुई नाराज, लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अफसरों और कर्मचारीओं पर कार्यवाही- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी मंगलवार को जनसुनवाई कर रहीं थीं। इस दौरान यह शिकायत सामने आई, कि आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत को अभी हल नहीं किया गया है, फिर भी डिस्पोज लिख दिया गया। इस पर सीईओ ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी पोर्टल पर प्राधिकरण से जुड़ी शिकायत मिलने पर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से उसका निस्तारण किया जाए, सिर्फ शिकायतों की संख्या कम करने के लिए औपचारिकता पूरी नही की जाय। अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी द्वारा यह गलती की गई तो उसके खिलाफ ऐक्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी। 
सीईओ ने कहा जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को भी प्राथमिकता के साथ समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा से जनसुनवाई में ना आना पड़े।
सीईओ ने प्राधिकरण की बिल्टअप हाउसिंग स्कीम के आवंटियों को पजेशन देकर रजिस्ट्री कराने और किसानों के छह फीसदी भूखंड से जुड़े मामले को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए है।