Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

गौतमबुद्ध नगर: बड़े संघर्ष के साथ भाजपा की राजवती देवी बनी दनकौर नगर पंचायत की चेयरमैन

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव परिणाम : बड़े संघर्ष के साथ भाजपा की राजवती देवी बनी दनकौर नगर पंचायत की चेयरमैन - उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने लगे ह
Share:
गौतमबुद्ध नगर:  बड़े संघर्ष के साथ भाजपा की राजवती देवी बनी दनकौर नगर पंचायत की चेयरमैन
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव परिणाम : बड़े संघर्ष के साथ भाजपा की राजवती देवी बनी दनकौर नगर पंचायत की चेयरमैन - उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने लगे हैं। दनकौर नगर पंचायत में BJP ने कामयाबी हासिल की है। हालांकि, यहां भाजपा को निर्दलीय उम्मीदवार से कड़ी टक्कर देखने को मिली है। मात्र 116 वोटों के मामूली अंतर से भारतीय जनता पार्टी की राजवती देवी ने जीत का आंकड़ा पार किया है।

दनकौर नगर पंचायत के लिए 4 राउंड में मतगणना करवाई गई है। शुरूआती राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी देवी ने बढ़त हासिल की। दूसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार राजवती देवी आगे निकल गईं। तीसरे और चौथे राउंड में भी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ने थोड़ी-थोड़ी बढ़त हासिल की। कुल मिलाकर भाजपा ने यहां 116 मतों से जीत हासिल कर ली। मतगणना के परिणामों के मुताबिक बीजेपी की राजवती देवी को 3,505 वोट प्राप्त हुए हैं। औऱ उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रोशनी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 3,389 वोट प्राप्त हुये हैं।