Tuesday, 15 September 2026 | 10:15 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने तीसरी बार जीती जंग सपा बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव : दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित गीता पंडित ने तीसरी बार जीती जंग सपा बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया - गौतमबुद्ध नगर में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत के लिए मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां चार नगर पंचायत में तीन पर नि
Share:
गौतमबुद्ध नगर: दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने तीसरी बार जीती जंग सपा बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव : दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित गीता पंडित ने तीसरी बार जीती जंग सपा बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया - गौतमबुद्ध नगर में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत के लिए मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां चार नगर पंचायत में तीन पर निर्दलीय और एक पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। हालांकि एक नगर पंचायत रबुपुरा पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। वहीं नगर पालिका के दादरी से बीजेपी ने हैट्रिक लगाई है।

दादरी नगर पालिका चुनाव के रिटर्निंग अफसर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मतगणना 5 चक्रों में करवाई गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गीता पंडित को 22,240 वोट मिली हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अयूब मलिक को 16,484 वोट मिली हैं। इस तरह गीता पंडित ने 5,756 वोटों से जीत हासिल कर ली है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें 3,953 वोट मिले हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार शर्मा को 1,147 वोट मिले हैं और वह चौथे स्थान पर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रीता को केवल 293 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कालूराम को 1,021 वोट मिले हैं।