Saturday, 31 October 2026 | 6:41 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर : नए साल से पहले मदर डेयरी ने नोएडा-एनसीआर वालों को दिया दूध के दाम बढ़ोतरी का तोहफा

गौतमबुद्ध नगर : नए साल से पहले मदर डेयरी ने नोएडा-एनसीआर वालों को दिया दूध के दाम बढ़ोतरी का तोहफा- महंगाई की मार से परेशान जनता की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, पहले ही पेट्रोल डीजल के लिए महंगी कीमत चुका रहे आम लोगों को अब दूध भी महंगा ही नसीब होगा। नए साल से पहले मदर डेयरी ने दूध के दामों
Share:
गौतमबुद्ध नगर : नए साल से पहले मदर डेयरी ने नोएडा-एनसीआर वालों को दिया दूध के दाम बढ़ोतरी का तोहफा

गौतमबुद्ध नगर : नए साल से पहले मदर डेयरी ने नोएडा-एनसीआर वालों को दिया दूध के दाम बढ़ोतरी का तोहफा- महंगाई की मार से परेशान जनता की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, पहले ही पेट्रोल डीजल के लिए महंगी कीमत चुका रहे आम लोगों को अब दूध भी महंगा ही नसीब होगा। नए साल से पहले मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दूध के बढ़े हुए दाम मंगलवार से लागू हो गए है। मदर डेयरी ने दूध के सभी कैटेगिरी में दामों की बढ़ोतरी की है। डेयरी दिल्ली एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करता है।

मदर डेयरी ने इस साल अभी तक 5 बार दूध की कीमतों में इजाफा कर चुकी है। मदर डेयरी ने इस कीमत वृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादक किसानों से की जाने वाली खरीद की लागत को दाम बढ़ने को जिम्मेदार बताया है। मदर डेयरी कंपनी नेने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल दूध की खरीद लागत करीब 24 प्रतिशत तक बढ़ गई है। खरीदारों को आने वाले कुछ महीनों में दूध के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।