Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: सुहास एलवाई के साथ करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मी बाई अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

गौतमबुद्ध नगर: सुहास एलवाई के साथ करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित- गौतमबुद्ध नगर DM सुहास एलवाई को खेल क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनके नाम की घोषणा सोमवार की देर शाम राज्य मुख्यालय से की गई है। सुहास एलव
Share:
गौतमबुद्ध नगर: सुहास एलवाई के साथ करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मी बाई अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: सुहास एलवाई के साथ करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित- गौतमबुद्ध नगर DM सुहास एलवाई को खेल क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनके नाम की घोषणा सोमवार की देर शाम राज्य मुख्यालय से की गई है। सुहास एलवाई ओलंपियन हैं और तमाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धाओं में उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। सुहास एलवाई के अलावा करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मी बाई अवार्ड दिए जाएंगे। यह सम्मान इन सभी लोगों को उत्तर प्रदेश दिवस पर मिलेगा।

कल सभी खिलाड़ी लखनऊ में कोरोनाकाल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यूपी दिवस पर खिलाड़ियों को राज्य के सर्वोच्च लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

देखें लिस्ट-

वर्ष 2021-22 दिव्यांगजन वर्ग : सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन, लखनऊ), विवेक चिकारा (मेरठ, तीरंदाजी), दीपेंद्र सिंह (सम्भल शूटिंग)

वर्ष 2021 सामान्य वर्गः ज्योति शुक्ला (कानपुर, हैण्डबाल) और नेहा कश्यप (मेरठ, वुशू)

वर्ष 2020-21 वेटरन वर्गः मेरठ की तरुणा शर्मा (जूडो)

वर्ष 2021-22 सामान्य वर्गः मनीषा भाटी (गौतमबुद्ध नगर, वुशू)
लक्ष्मण पुरस्कार

वर्ष 2020-21 सामान्य वर्ग : लखनऊ के मोहित यादव

वर्ष 2020- 21 वेटरन वर्ग : राहुल सिंह (वाराणसी, हाकी), जनार्दन सिंह (गाजीपुर, कुश्ती)

वर्ष 2021-22 वेटरन वर्ग : मोहम्मद आरिफ (गोरखपुर, हाकी), राधेश्याम सिंह (आजमगढ़, एथलेटिक्स)