Monday, 14 September 2026 | 10:41 PM
India

गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण की कार्यवाही परी चौक के पास तुगलपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण की कार्यवाही परी चौक के पास तुगलपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर- मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परीचौक के पास तुगलपुर में लग रहे अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है। तुगलपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकाने चलाई जा रही थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने तुगलपुर गांव म
Share:
गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण की कार्यवाही परी चौक के पास तुगलपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण की कार्यवाही परी चौक के पास तुगलपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर- मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परीचौक के पास तुगलपुर में लग रहे अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है। तुगलपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकाने चलाई जा रही थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने तुगलपुर गांव में पहुंच कर अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। मौके पर नॉलेज पार्क कोतवाली और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सामने किसी की एक नहीं चल सकी।
तुगलपुर गांव में अवैध अतिक्रमण होने के कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। जिसकी वजह से आम जनमानस को काफी दिक्कतें होती है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि तुगलपुर मेन मार्केट में दुकान मालिक कुछ पैसे लेकर अपनी दुकान के सामने अवैध अतिक्रमण करवा देते थे।

लेकिन अब अथॉरिटी के अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण करने व करवाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने दोबारा जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। फिलहाल सभी अवैध अतिक्रमण प्राधिकरण ने तुड़वा दिया है।