गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 22वीं मंजिल से कूदकर की 68 वर्षीय महिला ने आत्महत्या- बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर के मुताबिक कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चेरी काउंटी हाउसिंग सोसाइटी में एक 68 साल की महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी बुधवार की सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला अपने बेटी और दामाद के साथ 22वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहती थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि महिला ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला के बेटी और दामाद से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान महिलाओं का स्वभाव कैसा था।
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के बाद सुसाइड के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं।
भारत
गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 22वीं मंजिल से कूदकर की 68 वर्षीय महिला ने आत्महत्या
गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 22वीं मंजिल से कूदकर की 68 वर्षीय महिला ने आत्महत्या- बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर के मुताबिक कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चेरी काउंटी हाउसिंग सोसाइटी में एक 68 साल की महिला ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पह
Read in your preferred language.