Monday, 14 September 2026 | 10:31 PM
India

गौतमबुद्ध नगर : लक्ष्मी सिंह और सुहास एलवाई ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण और जरूरतमंदों को बांटे कंबल-

गौतमबुद्ध नगर : लक्ष्मी सिंह और सुहास एलवाई ने रैन बसेरा का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल- जनपद के सेक्टर-24 स्टेडियम व मामूरा में रेन बसेरा बनाए गए हैं। इन रेन बसेरों में जरूरतमंद व्यक्ति रात गुजार सकता है। रेन बसेरा में आग का इंतजाम भी किया गया है। शनिवार रात निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारीगणो
Share:
गौतमबुद्ध नगर : लक्ष्मी सिंह और सुहास एलवाई ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण और जरूरतमंदों को बांटे कंबल-
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर : लक्ष्मी सिंह और सुहास एलवाई ने रैन बसेरा का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल- जनपद के सेक्टर-24 स्टेडियम व मामूरा में रेन बसेरा बनाए गए हैं। इन रेन बसेरों में जरूरतमंद व्यक्ति रात गुजार सकता है। रेन बसेरा में आग का इंतजाम भी किया गया है। शनिवार रात निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारीगणों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। रैन बसेरा में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारीगणों के द्वारा जानकारी ली।
ठंड के मौसम में जनपद का तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। अत्यधिक सर्दी होंने के चलते शनिवार को सर्दी की वजह से 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जनपद में जरूरतमंदों के लिए जगह जगह पर रेन बसेरे बनाए गए हैं।
बीती रात सीपी नोएडा लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एसीईओ नोएडा प्राधिकरण प्रभास कुमार व अन्य अधिकारीगणों ने नोएडा में बने रैन बसेरों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।