Tuesday, 15 September 2026 | 3:15 PM
भारत

गौतमबुद्ध नगर : जेवर एयरपोर्ट के पास जमीनो में उछाल, YEIDA ने भूखण्डों की कीमतें बढ़ाईं

गौतमबुद्ध नगर : जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का असर देखने के लिए मिलने लगा है। जहां एक तरफ किसानों के लिए जमीन की मुआवजा दरें बढ़ाई गई हैं, अब यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपनी जमीन की आवंटन दरें भी बढ़ा दी हैं। सोमवार को लखनऊ में यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक हु
Share:
गौतमबुद्ध नगर : जेवर एयरपोर्ट के पास जमीनो में उछाल, YEIDA ने भूखण्डों की कीमतें बढ़ाईं
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर : जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का असर देखने के लिए मिलने लगा है। जहां एक तरफ किसानों के लिए जमीन की मुआवजा दरें बढ़ाई गई हैं, अब यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपनी जमीन की आवंटन दरें भी बढ़ा दी हैं। सोमवार को लखनऊ में यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है। यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि रेजिडेंशियल भूखंडों से लेकर ग्रुप हाउसिंग, इंडस्ट्रियल, कॉरपोरेट ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, मंदिर, विधवा आश्रम, वृद्ध आश्रम और मॉल के लिए जमीन की कीमत बढ़ाई गई हैं।
यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की दर 3,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी है। भूमि अधिग्रहण के बाद सेक्टर बनाने के लिए आंतरिक और बाह्य विकास करने पर भी खर्च बढ़ा है। प्राधिकरण की पिछले एक वर्ष के दौरान आवासीय, संस्थागत और औद्योगिक योजनाएं बंपर सक्सेस हुई हैं। ऑक्शन के परिणाम बहुत शानदार आए हैं। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए आवंटन दरें और नीलामी की दरों में इजाफा किया गया है। आवंटन और नीलामी की दरें बढ़ाने के लिए प्राधिकरण बोर्ड के सामने प्रस्ताव रखा गया। जिसको मंजूरी दे दी गई है।डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क में भूखंडों के आवंटन की दर भी बढ़ा दी गई है। मेडिकल डिवाइस पार्क से जुड़ी केंद्र सरकार की गाइडलाइंस में यमुना प्राधिकरण को यह अधिकार दिया गया है। इन गाइडलाइंस में दिए गए अधिकारों का उपयोग करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आवंटन दरों में 5% की बढ़ोतरी की गई है। अब 4,000 वर्ग मीटर तक के भूखंड का आवंटन हासिल करने वाली कंपनी को 7,010 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भुगतान करना पड़ेगा।

यमुना अथॉरिटी की नई भूखंड आवंटन और नीलामी की दरें