Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
India

फर्रुखाबाद: समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का समापन, 17 विधिक प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण-पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित "समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026" का मंगलवार को स्थानीय जनपद न्यायालय परिसर में सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में एक माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 17 विधिक प
Share:
फर्रुखाबाद: समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का समापन, 17 विधिक प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण-पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित "समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026" का मंगलवार को स्थानीय जनपद न्यायालय परिसर में सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में एक माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 17 विधिक प्रशिक्षुओं (इंटर्न्स) को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA), लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक सफल अधिवक्ता बनने के लिए केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि न्यायालय की कार्यप्रणाली और व्यावहारिक अनुभव भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के गरीब, असहाय, वंचित एवं शोषित वर्ग को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा न्याय के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री अभिनीतम उपाध्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री भूदेव गौतम, श्री शैलेंद्र सचान तथा श्री संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने न्यायिक एवं विधिक अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती बिंदिया भटनागर ने किया। उन्होंने बताया कि 1 जून से 30 जून 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेजर एस.डी. सिंह यूनिवर्सिटी एवं अन्य संस्थानों के 17 विधि छात्रों ने विभिन्न न्यायालयों की कार्यप्रणाली, केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का विधिक निरीक्षण, जेल लीगल एड क्लिनिक, एलएडीसी (LADC) प्रणाली तथा मध्यस्थता केंद्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं ने पूरे प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और संवेदनशीलता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई।