Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
India

फर्रुखाबाद: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, बिना अनुमति संचालित ईंट भट्ठे पर छापेमारी, JCB जब्त

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर संतोषपुर, तहसील सदर में औचक छापेमारी की
Share:
फर्रुखाबाद: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, बिना अनुमति संचालित ईंट भट्ठे पर छापेमारी, JCB जब्त
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर संतोषपुर, तहसील सदर में औचक छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके पर संचालित ईंट भट्ठा मे० श्याम ट्रेडिंग कंपनी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि भट्ठा स्वामी द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किए अवैध रूप से भट्ठे का संचालन किया जा रहा था, साथ ही फुकाई का कार्य भी नियमों के विपरीत किया जा रहा था।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए अवैध भट्ठा संचालन के जुर्म में कार्यरत एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। उक्त जेसीबी को चौकी मदनपुर, कोतवाली मोहम्मदाबाद की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन एवं बिना अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।