द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा
बेगूसराय,13 अक्टूबर।
बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में एक फर्जी शिक्षक राजीव रंजन पांडे गिरफ्तार किए गए हैं। उनपर आरोप है कि फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल किए थे। और विभाग को धोखे में रखकर शिक्षक बनकर सरकार के रुपये हड़प रहे थे ।वीरपुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी राजीव रंजन वर्ष 2014 में बखरी के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय साधु देव सदा टोला मोहनपुर में पंचायत शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे. राजीव रंजन पांडेय के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 420, 468, 471, 120(बी) एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इस घटना से और भी फर्जी शिक्षकों में हड़कंप है। पर फिर भी नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।