सम्यक पार्टी बिहार प्रदेश की नई कार्यकारिणी हुई गठित

सम्यक पार्टी ने कुछ समय पहले बिहार में भंते शीष मणि कुमार को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले बिहार प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष अनीता सिन्हा थीं। भंते शीष मणि कुमार बोधगया के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में 10 नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नये पदाधिकारियों में कमला प्रसाद और शीवाधार कुमार को उपाध्यक्ष, डॉ. राज कुमार को महासचिव संगठन, अवधेश कुमार को महासचिव, शशि कान्त सिन्हा को कोषाध्यक्ष और गीता वर्मा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रूपेश कुमार, विनोद कुमार, देवेन्द्र कुमार सिंह और बुद्धदेव प्रसाद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सम्यक पार्टी परिवार ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। नई गठित कार्यकारिणी की सूची बिहार चुनाव आयोग और भारत चुनाव आयोग को सूचना के लिए भेज दी गई है। मीडिया को यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह ने दी।