थाना अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सोलर पैनल चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, एक पर पहले से NDPS का मुकदमा दर्ज

बरेली। एसएसपी बरेली के अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

11.09.2026 को दोपहर 02.11 बजे उ0नि0 हरिमुख सिंह मय हमराही हे0का0 503 महावीर सिंह व का0 2089 चमनलाल ने मुखबिर की सूचना पर बिहारीपुर रोड पर शराब की हट्टी के पास से दो चोरों को 02 सोलर पैनल के साथ रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. अजय पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम पाण्डी, थाना अलीगंज, बरेली (28 वर्ष)
  2. हंसराज पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम बिहारीपुर, थाना अलीगंज, बरेली (32 वर्ष)

इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 203/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस थाना अलीगंज पर पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में उगला सच – दोनों ने बताया कि वह स्मैक के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने गांव के ही राहुल के घर को खाली देखकर उसकी छत पर लगे 2 सोलर पैनल खोलकर चुरा लिए और गांव के बाहर कब्रिस्तान की झाड़ियों में छुपा दिए थे, जिसे बेचने की फिराक में थे।

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त हंसराज पुत्र श्रीराम का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध पहले से मु0अ0सं0 237/2025 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट थाना फरीदपुर, जिला बरेली में पंजीकृत है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  1. उ0नि0 हरिमुख सिंह
  2. हे0का0 503 महावीर सिंह
  3. का0 2089 चमनलाल

पुलिस ने दोनों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Comment