गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 21वें शिक्षक सम्मान समारोह का गोला के नीलकंठ मैदान में शनिवार को आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उनके ज्ञान, समर्पण और संस्कारों से ही आने वाली पीढ़ियाँ सशक्त एवं संस्कारित होती हैं। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव दीक्षित ने किया।
कार्यक्रम आयोजक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, वरिष्ठ नेता सुरजन लाल वर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारीगण एव देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
