जौनपुर:युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयन्ती

जौनपुर:

युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयन्ती

जौनपुर।जिले के तिलकधारी महाविद्यालय के महाराणा प्रताप व्यामशाला में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती एकल विधालय अभियान के बैनर तले युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती समारोह के दौरान प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया इस कार्यक्रम के दौरान आये सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़नी चाहिए तथा उनकी जीवनी पढ़कर उस पर काम करना चाहिए वक्ताओं ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने का कार्य करें|कार्यक्रम के दौरान डां सुभाष सिंह,पूर्व विधायक डां हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने स्वामी विवेका नन्द के चित्र पर माल्यार्पण किया। तथा सभी वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरुरत जिससे आने वाली समय में देश का विकास हो सके इसका कार्यक्रम के दौरान अरविन्द सिंह पटेल,वेद प्रकाश सिंह,उमेश चन्द्र,राधे श्याम विश्वकर्मा,शरद चौबे,रणजीत बेनबंशी,आलोक ,अर्चना गौतम,मिता देवी,अन्तिमा ,सीमा देवी,आरती देवी,कमला,प्रिती देवी,कार्यक्रम का अध्यक्षता विजय साहू व संचालन मिठाई लाल ने किया|