जौनपुर :वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान के विकास कार्यों पर लिखे नामों को तुड़वाया

जलालपुर : पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव पुत्र श्री पारस नाथ यादव ने जलालपुर थाने पर लिखित आरोप लगाया कि मैंने अपने परधानी के कार्यकाल में प्राथमिक पाठशाला छातीडीह व पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम छातीडिह विकासखंड जलालपुर जनपद जौनपुर का बाउंड्री वाल व गेट बनवाया था और प्रधान होने के कारण अपना नाम भी लिखवाया था जिसे अब वर्तमान प्रधान लालती देवी के प्रतिनिधि विजय कुमार यादव द्वेष वश मेरे नाम को मजदूरों से तुड़वा दिए है जब की नियामतह जिस ग्राम प्रधान के कार्यकाल में जो विकास का कार्य होता है उसका नाम लिखा जाता है। पूर्व प्रधान ने नाम तोड़वाने वाले के खिलाफ कार्यवाही कर अपना नाम नाम लिखवाने की मांग की है।