जौनपुर:पूर्व वित्तमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर भाऊ मुनगंटीवार का जौनपुर में हुआ स्वागत

जौनपुर: सर जेपी महिला महाविद्यालय जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वित्तमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर भाऊ मुनगंटीवार ने कहा उत्तर प्रदेश के लोगों का महाराष्ट्र के विकास में बड़ा योगदान है।हम भारत के टुकड़े करने वाले अफजल गुरु की जय बोलने वालों के विरोधी हैं। भाजपा सभी धर्मो का सम्मान करती हैं।सरकारी पैसे का उपयोग राष्ट्रीय शिक्षा के लिए होना चाहिए।देश के सम्मान और अस्मिता के लिए भाजपा कार्य करती है।समान नागरिक संहिता एक देश एक कानून पर भी भाजपा कार्य करेगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा उच्च शिक्षा को संस्कार रोजगार व तकनीक से जोड़ा जायेगा। शिक्षा को पूरी तरह रोजगार परक बनाने पर सरकार कार्य कर रही है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना द्वारा युवाओं को रोजगार मिला है। । खेल राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा गांव में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। युवाओ को सक्रिय कर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशा जायेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील आर सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल के विकास का ध्यान देना चाहिए और विकास में जो हर संभव सहयोग होगा वह दिया जाएगा। भाजपा नेता राजेश जी सिंह ने अपने विचार दिए। मौैके पर विधायक रमेश मिश्रा, विधायक रमेश सिंह,विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह डॉ पुनीत सिंह सुभाष सिंह मौजूद रहे।