जौनपुर:YET2022 परीक्षा पास कर नवी और ग्यारहवीं के छात्र पा सकते है 75000 और 125000 का अवार्ड

जौनपुर :

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, शास्त्री नगर, नई दिल्ली के पत्र द्वारा प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के अन्तर्गत YET 2022 का आयोजन निर्धारित टाप क्लास स्कूल सार्वजनिक (केन्द्रीय/राज्य/स्थानीय निकाय) या सहायता प्राप्त स्कूल या निजी स्कूलों की कक्षा 09 और कक्षा 11 में पढ़ने वाले  ओबीसी, को, और डीएनटी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिये किया जायेगा। केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2021-22 में 8वीं/10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे परीक्षा में आवेदन करने/उपस्थित होने के पात्र हैं।           

                  परीक्षा का आयोजन वाईईटी-2022 कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में आयोजित कराया जायेगा। परीक्षा में बैठने के आवश्यक पात्रता हेतु आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए, उसे ओबीसी या ईबीसी या डीएनटी श्रेणी से सम्बन्धित होना चाहिए, उन्हें टाप क्लास स्कूल में अध्ययनरत् होना चाहिए, उन्हें 2021-22 में कक्षा 8 या कक्षा 10 (यथा संदर्भित) उत्तीर्ण होना चाहिए, माता-पिता/अभिभावक की सभी स्रोतों से आय रु0 2.5 लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, लड़के एवं लड़कियॉ दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। लड़कियों के लिए आवश्यक पात्रता लड़कों के समान ही है।                यह परीक्षा 11 सितम्बर 2022 को आयोजित की जायेगी। उक्त योजना के अन्तर्गत कक्षा 9 के लिये रु0 75,000-00 एवं कक्षा 11 के लिये रु0 1,25,000-00 अवार्ड के रूप में दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिये वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर विजिट कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

                    जनपद जौनपुर के टाप क्लास स्कूल सार्वजनिक (केन्द्रीय/राज्य/स्थानीय निकाय) या सहायता प्राप्त स्कूल या निजी स्कूल हो सकते हैं। इन स्कूलों में कक्षा 09 एवं 11 में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त विज्ञप्ति के क्रम में ओ0बी0सी0 एवं अन्य छात्रों को  PM Young Achievers Scholarship Award Scheme के अन्तर्गत लाभ हेतु वेबसाइट  https://yet.nta.ac.in  पर 26 अगस्त 2022 तक किया जा सकता है।