जौनपुर:पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 421वाँ दिन

जौनपुर: सत्याग्रह आन्दोलन के 421वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त  ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में आशुतोष अस्थाना, बिहारी लाल यादव, श्री नाथ मोदनवाल, ओम प्रकाश यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, अरूण कुमार यादव, सुनील व अन्य लोग उपस्थित रहे।