सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर भारत ने विशाखापत्तनम वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदते हुए 9 ना सिर्फ मैच जीता था, बल्कि तीन वनडे की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. यह जायसवाल के वनडे करियर का पहला शतक था. इस शतक के साथ ही जायसवाल उन भारतीय बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. वहीं इस शतक को लेकर जायसवाल ने कहा कि उनका बचपन से सपना था कि वह भारत के लिए वनडे में शतक लगाए.
यशस्वी जायसवाल ने आज तक के एक कार्यक्रम में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने विशाखापत्तनम वनडे शतक के बारे में बात की. जायसवाल ने इस कार्यक्रम में अपने शतक को लेकर कहा,”मेरे लिए बहुत स्पेशल था. मैंने बहुत इंजॉय किया. मैं काफी उत्सुक था. बचपन से मेरा सपना था कि मैं भारत के लिए वनडे में सेंचुरी बनाउंगा. और जब वो हुआ तो मैं चाह रहा था कि मैं उससे उस तरीके से इंजॉय करू, उसे महसूस करूं क्योंकि मुझे पता है कि वो जो फर्स्ट होता है, पहला ही होता है. बहुत मजा आया. बहुत इंजॉय किया.”
वहीं शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने जायसवाल को सलमान खान की स्टाइल में सेलिब्रेट करने के लिए कहा था. जायसवाल ने इसको लेकर कहा,”एक गाना है लगन लगन करके…उन्होंने कहा कि तू भी कर, तो मैंने कहा हां करता हूं. वो बहुत अच्छा मूवमेंट था. पाजी (विराट कोहली) का सेंस ऑफ ह्म्यूर अद्भुत है. बहुत मजा आता है जब भी वो रहते हैं. वो बहुत जल्दी चीजें पकड़ते हैं.”
इस दौरान जायसवाल ने अपने स्पेशल शतक को लेकर कहा,”सभी शतक जो मैं करता हूं वो मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं. लेकिन स्पेशली जब मैंने अभी ओवल में टेस्ट में 100 बनाया था, जिसमें मेरी पूरी फैमली आई थी और वो मुझे फर्स्ट टाइम देख रहे थे, टेस्ट मैच खेलते हुए, वो काफी स्पेशल था मेरे लिए.”
