अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत

डर-19 एशिया कप 2025 अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब दोनों टीमें खिताबी मैच के लिए 21 दिसंबर (रविवार) को आमने-सामने होंगी। भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी अकादमी में खेले गए मुकाबले में बारिश बाधा बनी थी, जिसकी वजह से मैच 50 ओवर प्रति पारी से घटाकर 20 ओवर प्रति पारी कराने का निर्णय लिया गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम ने 18 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।