Friday, 30 October 2026 | 8:33 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सिपाही ही कर रहा था महिला कांस्टेबल को ब्लैकमेल जानिए पूरा मामला।

हरदोई:- व्हाट्सएप पर महिला कांस्टेबल का फोटो लगाकर पहले पैसों की मांग करने अंततः में फोटो वायरल करने की धमकी देने के नाम पर वसूली करने वाला सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ गया उसके खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने उसे निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया
Share:
हरदोई में सिपाही ही कर रहा था महिला कांस्टेबल को ब्लैकमेल जानिए पूरा मामला।

हरदोई:- व्हाट्सएप पर महिला कांस्टेबल का फोटो लगाकर पहले पैसों की मांग करने अंततः में फोटो वायरल करने की धमकी देने के नाम पर वसूली करने वाला सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ गया उसके खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने उसे निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

बताया गया कि हरदोई जिले के कासिमपुर में तैनात रहा सिपाही विनय कुमार कई महिला कांस्टेबल का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर वसूली करता था यह महिला कांस्टेबल कासिमपुर मल्लावां और संडीला कोतवाली में तैनात है जिनका फोटो व्हाट्सएप पर शेयर करने के बाद पहले रुपए की मांग करता और उसकी बात ना मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी देता था जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

महिला कांस्टेबल ने दी तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के अलावा 66ई/67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है मामले की छानबीन कर रहे साइबर थाने में तैनात एसआई ओम प्रकाश सरोज कांस्टेबल तरुण शर्मा और महिला कांस्टेबल अमृता सिंह की टीम ने शनिवार को आरोपी सिपाही विनय कुमार पुत्र सतीश चंद्र निवासी आदमपुर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया वहीं एसपी नीरज कुमार यादव ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर सारे मामले की गहराई से जांच करने के आदेश दिए हैं।