Friday, 30 October 2026 | 8:33 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत

जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन के कस्बा महरौली से रासलीला की टीम जनपद हरदोई के कस्बा सवायजपुर में कार्यक्रम समापन होने के बाद पिकअप लोडर से लौट रही थी। इस दौरान इटावा-बरेली हाइवे पर जमापुर के निकट ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप लोडर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में 14 लोग घा
Share:
फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत

जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन के कस्बा महरौली से रासलीला की टीम जनपद हरदोई के कस्बा सवायजपुर में कार्यक्रम समापन होने के बाद पिकअप लोडर से लौट रही थी। इस दौरान इटावा-बरेली हाइवे पर जमापुर के निकट ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप लोडर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां ओमप्रकाश को चिकित्सक ने मृत कर दिया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।

जनपद मथुरा की थाना गोवर्धन के कस्बा महरौली निवासी रासलीला के पार्टी के संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता महरौली से 22 अक्टूबर को जनपद हरदोई की कस्बा सवायजपुर में दंडी स्वामी के यहां महायज्ञ का आयोजन में रासलीला का कार्यक्रम करने आए थे। शनिवार रात को रासलीला समापन के बाद वह अपनी 16 सदस्यीय टीम के साथ पिकअप लोडर से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन आ रहे थे। रात करीब दो बजे जमापुर के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। जिसमें सभी 16 लोग घायल हो गए।

इसमें गंभीर रूप से 14 घायलों को लोहिया स्थान लाया गया। जहां पर 45 वर्षीय अज्ञात चालक को इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने मृत घोषित कर दिया। 50 वर्षीय ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। अचानक एक साथ आए इतने घायलों के कारण अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।