‘जन नायकन’ का हिंदी टाइटल हुआ रिवील

थलपति विजय काफी समय से अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर जारी किया, जिसमें बॉबी देओल और थलपति विजय भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही निर्माताओं ने इस फिल्म का हिंदी टाइटल रिवील किया है। यह विजय की आखिरी फिल्म है, इसलिए विदेशों में भी जबरदस्त चर्चा है। ओवरसीज में एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी चल रही है। निर्देशक एच. विनोद हैं, जो गंभीर कहानियों के लिए जाने जाते हैं। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है और कास्ट शानदार है। फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर दुनिया भर में रिलीज होगी। यह राजनीतिक और एक्शन से भरपूर अनुभव देने वाली है।